नगर वासियों के मानस पटल पर स्वर्णिम अक्षरों में अमिट छाप छोड़ गया है जयसवाल परिवार

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

मुकेश सोनी, आठनेर- नगर के बाजार चौक में स्थित माता भद्रकाली का नवनिर्मित मंदिर का हवन पूजन एवं पूर्णाहुति के साथ आज समापन किया गया इस संबंध में जानकारी देते हुए अमित जायसवाल ने बताया कि जयसवाल परिवार द्वारा हमारे पूर्वजों की स्मृति में माता भद्रकाली का मंदिर आठनेर में नहीं होने के कारण यह मंदिर का यह भव्य एवं दिव्य निर्माण जयसवाल परिवार द्वारा किया गया है जिसके मुख्य सूत्रधार शरद कांत जी अनिल कांत जी एवं विजयकांत जी जयसवाल द्वारा इस भव्य देवी मंदिर का निर्माण एवं 19 जून से 23 जून तक मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा एवं हवन पूजन मंत्र उपचार के साथ इन प्रतिमाओं का अनावरण किया गया श्री जायसवाल ने बताया कि लगातार पूरा जयसवाल परिवार परिजन एवं बाहर से आए सभी रिश्तेदार नातेदार इस हवन पूजन कार्यक्रम में प्रति दिवस 5 दिन तक उपस्थित होकर माता भद्रकाली एवं सभी देवी देवताओं के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में सम्मिलित हुए वही नगर के नगर वासियों द्वारा भी इस भव्य एवं दिव्य मंदिर को देखने के लिए एवं माता भद्रकाली के दर्शनार्थ हेतु भारी जनसैलाब इस कार्यक्रम में पहुंचा नगरवासी सहीतक्षेत्रवासी भी इस भव्य मंदिर को देखने के लिए प्रति दिवस आठनेर पधार रहे हैं जयसवाल परिवार द्वारा यह मंदिर का निर्माण कर आठनेर सही क्षेत्रवासियों के मानस पटल पर यह मंदिर का निर्माण सभी के मन में एक धार्मिक भावना का संचार कर गया है जयसवाल परिवार द्वारा बनाए गए इस भव्य मंदिर में सारे देवी देवताओं का समायोजन होना अपने आप में एक सभी देवी देवताओं का स्वरूप इस मंदिर में दिखाई दे रहा है सभी लोगों ने जयसवाल परिवार का आभार व्यक्त किया है और भविष्य में इस मंदिर के सौजन्य से कई भव्य आयोजन नगर में होने लगेंगे ऐसी सभी ने कामना भी की है

Views Today: 2

Total Views: 92

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!