Skip to content
Sunday, 11 October 2026
हरदा

पर्वतारोही ज्योति रात्रे का किया सम्मान

1 min read
Text Size:

अनोखा तीर, हरदा। अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन द्वारा पर्वतारोही ज्योति रात्रे का शाल-श्रीफल देकर सम्मान किया गया। प्रांतीय अध्यक्ष माया सिंहल ने बताया कि अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला मंडल द्वारा शहर की ज्योति रात्रे जिन्होंने 54 वर्ष की उम्र में एवरेस्ट की चोटी से कुछ नीचे यानी करीब 650 फिट उंचाई पर हमारे सम्मेलन के प्रकल्प नेत्रदान, अंगदान, देहदान, रक्तदान का झंडा फहराया और पूरी दुनिया को जागरूक किया। श्रीमती रात्रे को सम्मान पत्र व शाल-श्रीफल देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर प्रांतीय सचिव किरण गर्ग, हरदा शाखा उपाध्यक्ष प्रेरणा अग्रवाल एवं टिमरनी शाखा अध्यक्ष शीतल अग्रवाल मौजूद थी।

308 Views
What do you think?

Leave a Reply