Skip to content
Sunday, 11 October 2026
हरदा

विश्व संगीत दिवस

1 min read
Text Size:

 

अनोखा तीर, हरदा। 21 जून विश्व संगीत दिवस के अवसर पर समतर बैंड के द्वारा जीपी मॉल में म्यूजिक कॉन्सर्ट का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में लोकगीतों, कबीर, सूफी संतो की वाणी की प्रस्तुति हुई। बैंड के साथी हिमांशु ने आओ हमारा देश, चदरिया झीनी, हल्के गाड़ी हांको, कबीर वाणी के माध्यम से बताया कि हमें हमारा जीवन प्रेम, दोस्ती, शान्ति और सद्भभाव के साथ जीना चाहिए और साथी रितेश ने अपने स्वरचित गीत इकतारे का तार और शाख से पत्ते के माध्यम से बताया कि संगीत, संगत से होता है और संगत, सबके साथ आने से होती है। साथ आने की ताकत को महसूस करने के लिए संगीत की संगत जरूरी है। कार्यक्रम में बैंड के साथी निकिता, धर्मेंद्र, धीरज, यशवंत ने अपने वाद्ययंत्रों से समा बांधा। बैंड की साथी निकिता बताती हैं कि समतर बैंड सूफी संतो की वाणी और लोकगीतों के माध्यम से आपसी प्रेम, बंधुता और भाईचारे को बनाए रखने का प्रयास कर रहा हैं। कार्यक्रम में विक्रांत अग्रवाल, आशीष सकल्ले, शेख मुईन, संजू लौवंशी, कविता, शिवानी, गोपाल, अनिल, मधुर, दीपक और हरदा के कलाकार और कलाप्रेमी मौजूद रहे।

274 Views
What do you think?

Leave a Reply