Skip to content
Sunday, 11 October 2026
यह बात गलत है हरदा

यह बात गलत है….

1 min read
Text Size:

आप जो यह तस्वीर देख रहे हैं, वह शहर के बीचोंबीच स्थित तिलक तिराहे का दृश्य है। जहां सुबह होते ही व्यवस्था बेपटरी हो जाती है। लोग बेतरतीब तरीके से अपनी गाड़ियां यहां खड़ी कर बाजार में खरीददारी के लिये निकल जाते हैं। लेकिन यहां अव्यवस्थाओं का पहरा लग जाता है। जिसके चलते दिन में कई दफा जाम की नौबत बन जाती है। इस संबंध में जागरूक नागरिकों का कहना है कि तिलक भवन तिराहे पर वैसे ही जगह का टोटा है। ऊपर से सड़क पार्किंग में तब्दील हो जाती है। ऐसे में आमजन को असुविधाओं से दो-चार करना मजबूरी है। उन्होंनें यह भी बताया कि मुख्य बाजार के आसपास पार्किंग के लिये पर्याप्त जगह ना होने की वजह से यह हालात निर्मित होते हैं। खासकर ग्रामीण क्षेत्रों से बाजार आने वाले लोग ऐसी ही जगहों पर अपनी गाड़ी खड़ी कर देते हैं। उन्होंनें कहा कि ऐसे लापरवाह वाहन चालकों पर कार्रवाई की जाना चाहिये, तभी व्यवस्था में सुधार दिखेगा। क्योंकि तीज-त्यौहार समेत अन्य महत्वपूर्ण अवसरों पर वाहनों की संख्या कई गुना बढ़ जाती है। इस दौरान तिराहे पर ये हालात देखकर लोग कह ही देते हैं, कि यह बात गलत है।

269 Views
What do you think?

Leave a Reply