Skip to content
Sunday, 11 October 2026
हरदा

मूंग खरीदी केंद्र शुरु करने की मांग, सौंपा ज्ञापन

2 min read
Text Size:

 

 

अनोखा तीर, हरदा। जिला कांग्रेस कमेटी ने किसानों की ग्रीष्मकालीन फसल मूंग के समर्थन मूल्य पर खरीदी केंद्र जल्द प्रारंभ करने एवं छोटे व गरीब किसानों सब्सिडी पर उपलब्ध होने वाला प्रमाणित बीज वितरण हेतु महामहिम राज्यपाल के नाम का ज्ञापन डिप्टी कलेक्टर संजीव नागु को सौंपा। ज्ञापन में लेख हैं कि हरदा जिले के किसानो की मूंग फसल समर्थन मूल्य पर विक्रय करना चाहते हैं परंतु आज दिनांक तक समर्थन मूल्य पर खरीदी केंद्र प्रारंभ नहीं हो सकें हैं। जिससे किसानों को आर्थिक नुकसान हो रहा हैं। अगली फसल बुवाई का समय नजदीक हैं क्षेत्र के किसान आर्थिक तंगी से परेशान हैं। इसके साथ ही किसान खरीफ की फसल बोनी की तैयारी कर रहा हैं उसे सरकार द्वारा उलब्ध कराए जाने वाले प्रमाणित बीज की अत्यंत आवश्यकता हैं। किसी भी तहसील ब्लॉक पंचायत स्तर पर छोटे कृषकों को सब्सिडी पर उपलब्ध होने वाला बीज भी मिल नहीं पा रहा है। कांग्रेसजनों ने मांग की हैं कि जल्द जिले में ग्रीष्मकालीन फसल समर्थन मूल्य पर खरीदी के केंद्र प्रारंभ किए जाए एवं छोटे व गरीब किसानों सब्सिडी पर उपलब्ध होने वाला प्रमाणित बीज भी वितरित किए जाए अन्यथा किसान हित के लिए कांग्रेस को चरणबद्ध तरीके से आंदोलन करने के लिए बाध्य होना पड़ेगा। इस दौरान पूर्व विधायक डॉ.आरके दोगने, कांग्रेस नेता दिनेश यादव, शिवनरायण झुरीया, नेता प्रतिपक्ष अमर रोचलानी, युवा कांग्रेस प्रदेश सचिव अजय सिंह राजपूत, नितिन पटेल, रूपेश पटेल, राजू रिणवा, प्रवीण जायसवाल, शुभम आंजने, रमेश पटेल सहित अन्य मौजूद रहे।

75 Views
What do you think?

Leave a Reply