Skip to content
Sunday, 11 October 2026
हरदा

जिला जेल में बंदियों ने किया योग प्राणायाम

1 min read
Text Size:

 

अनोखा तीर, हरदा। जिला जेल परिसर में गायत्री शक्तिपीठ एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के संयुक्त तत्वावधान में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया। घनश्याम फुल्लरे पीएचडी योगाचार्य, सेवानिवृत्त कार्यपालन अभियंता एमपीईबी ने गायत्री महामंत्र के साथ जेल स्टाफ एवं बंदियों को योगा के विभिन्न आसान, प्राणायाम एवं सूर्य नमस्कार कराया। कार्यक्रम का समापन शांति पाठ के साथ कराया गया। पूजा केवट योग प्रशिक्षक द्वारा महिला वार्ड में महिला स्टाफ एवं बंदियों को योगा कराया। कार्यक्रम में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण से मोहन जाट पीएलवी, गायत्री परिवार से सियाराम गौर, रमेश पटेल, चन्द्रशेखर टिकारिया, महेश प्रसाद आंजने उपस्थित रहे।

99 Views
What do you think?

Leave a Reply