Skip to content
Sunday, 11 October 2026
हरदा

लाड़ली बहना योजना में मिले 1 हजार रु से दीक्षा सीखेगी सिलाई-कढ़ाई

1 min read
Text Size:

 

अनोखा तीर, हरदा। प्रदेश सरकार की लाड़ली बहना योजना के तहत एक-एक हजार महिलाओं के खाते में जमा हो गए हैं। इस राशि से गरीब महिलाएं अपनी जरूरी आवश्यकताओं की पूर्ति कर रही है। हरदा के वार्ड नम्बर 16 में रहने वाली श्रीमती दीक्षा राठौर अपने खाते में राशि जमा होने के लिए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के प्रति आभार व्यक्त करती है। वे इस बात से भी बहुत खुश हैं कि आगे चलकर लाड़ली बहना योजना की राशि में वृद्धि होगी। दीक्षा ने बताया कि वह बहुत दिन से अपने परिवार की आय बढ़ाने के लिए सिलाई कढ़ाई सीखने की सोच रही थी ताकि सिलाई कढ़ाई कर अतिरिक्त आय प्राप्त कर सके लेकिन खराब आर्थिक परिस्थिति के कारण वह सिलाई भी नहीं सीख पा रही थी। दीक्षा ने बताया कि अब लाड़ली बहना योजना में मिली राशि से वह सिलाई कढ़ाई सीखने का कोर्स करेगी ताकि आस पड़ोस के परिवारों के सदस्यों के कपड़े सिलकर वह अतिरिक्त आय प्राप्त कर सके।

91 Views
What do you think?

Leave a Reply