Skip to content
Sunday, 11 October 2026
हरदा

नियमित करें योगाभ्यास : संगीता बिले

2 min read
Text Size:

 

अनोखा तीर, हरदा। स्वामी विवेकानंद शासकीय महाविद्यालय में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन किया गया। योग करे निरोग और वसुदेव कुटुंबकम के लिए योग के अंतर्निहित उद्देश्यों को ध्यान में रखते हुए महाविद्यालय के अधिकारियों, कर्मचारियों और विद्यार्थियों के द्वारा योगाभ्यास किया गया। सर्वप्रथम महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ संगीता बिले ने कहा कि योगाभ्यास हमारे जीवन का अभिन्न हिस्सा होना चाहिए और हमें अपने जीवन में कठोर अनुशासन के साथ इसे नियमित करना चाहिए। अगली कड़ी में बोलते हुए कला संकाय प्रभारी डॉ.धीरा शाह ने कहा कि योग न केवल चंचल मन को केंद्रित करके इंद्रियों को जोड़ने का कार्य करता है, बल्कि इससे समाज भी एकजुट होता है। योगाभ्यास कराते हुए संस्था के योग शिक्षक कन्हैयालाल मालवीय ने कहा कि योग में चार महत्वपूर्ण चरणों पर ध्यान देना चाहिए। प्रथम आप उसे सही तरीके से करें, द्वितीय एकाग्रचित्त होकर करें, तृतीय पर्याप्त समय दें और चतुर्थ नियमित करें। जो लोग इन चीजों का ध्यान नहीं रखते उन्हें योग का मनोवांछित फल प्राप्त नहीं होता है। कार्यक्रम के अंत में सभी का आभार व्यक्त करते हुए राष्ट्रीय सेवा योजना के छात्र इकाई प्रभारी डॉ.सीपी गुप्ता ने कहा कि योग के द्वारा विद्यार्थी अपने तनाव और अवसाद को नियंत्रित करके ध्यान केंद्रित कर सकते हैं, जिससे स्मरण शक्ति में वृद्धि होगी और आप एकेडमिक परीक्षाओं में उच्चतम अंक प्राप्त कर प्रतियोगी परीक्षाओं में उच्च वरीयता प्राप्त कर सकेंगे। योगाभ्यास में महाविद्यालय के डॉ.धर्मेंद्र कोरी, डॉ.स्मिता गिरगुने, डॉ.यशवंत अलावा, श्रीमती सविता शुक्ला, डॉ.हरिहर लवानिया, राहुल सराठे और बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे।

79 Views
What do you think?

Leave a Reply