Skip to content
Sunday, 11 October 2026
हरदा

विद्यार्थी जीवन में योग का विशेष महत्व

1 min read
Text Size:

 

अनोखा तीर, हरदा। स्थानीय सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया। योग के कार्यक्रम में विद्यालय में मुख्य वक्ता गणेश विश्नोई एवं सुश्री आशिफा कुरेशी उपस्थित रही। मुख्य वक्ता ने अपने उद्बोधन में बताया कि योग हमारे जीवन का आधार है। हमें प्रतिदिन योग करना चाहिए। योग हमारे शरीर और मन को स्वस्थ रखता है। योग से हमारी स्मरण शक्ति बढ़ती है शरीर और मन जितना तनाव मुक्त होगा जीवन उतना ही आनंदमय होगा। जितने भी पशु पक्षी जीव जंतु के आसनों से ही योगासन बने है। विद्यार्थी जीवन में योग का विशेष महत्व है। सभी छात्र छात्राओं को प्रतिदिन योग करने की सलाह दी। सुश्री आशिफा ने भैया बहनों को योग का अभ्यास कराया। इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य विनय शर्मा सहित समस्त आचार्य-दीदी उपस्थित थे।

89 Views
What do you think?

Leave a Reply