Skip to content
Sunday, 11 October 2026
हरदा

रासेयो ने मनाया 9वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

1 min read
Text Size:

 

अनोखा तीर, हरदा। स्थानीय हरदा डिग्री कॉलेज की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा बुधवार को 9वें अंतर्राष्ट्रीय योगा दिवस मनाया गया। इस अवसर पर सभी स्वयंसेवकों ने योगासन किया। इस मौके पर योगाप्रक्षिक सुश्री सरिता शर्मा ने स्वयंसेवकों को योगा के बारे में जानकारी दी और कई प्रकार के योगासन कराए। उन्होंने बताया कि नियमित योगाभ्यास करने से स्वाथ्य बेहतर रहता है। कार्यक्रम अधिकारी छात्र इकाई सत्येंद्र सिंह परिहार, कार्यक्रम अधिकारी छात्रा इकाई डॉ. मनोरमा चौहान, सहायक प्राध्यापक कपिल दुबे और समस्त स्टाफ ने बधाई दी। स्वयंसेवक किशनलाल, शुभम उपाध्याय की विशेष भूमिका रही।

91 Views
What do you think?

Leave a Reply