यह बात गलत है….

आप जो यह तस्वीर देख रहे हैं, वह शहर के वार्ड क्रमांक 2 का हाल है। जहां नाली का पानी सड़क पर बहते हुए देख सकते हैं। जिसके चलते स्थानीय रहवासियों के साथ ही यहां से गुजरने वाले लोगों को खासी असुविधाओं से जूझना पड़ता है। बता दें कि खेड़ीपुरा स्थित ये मार्ग लोगों को सीधे बायपास से जोड़ता है। जिससे इस मार्ग पर दिनभर रस रहता है। ऐसे में वाहनों की आवाजाही के कारण गंदे पानी के छींटे उड़ना लाजमी है। जिससे यहां के रहवासी हर रोज दो-चार कर रहे हैं। इस संबंध में वार्ड के लोगों ने कहा कि पहले यहां आबादी कम थी। लेकिन अब आबादी क्षेत्र का विस्तार हो चुका है। जिसके चलते पहले की सारी व्यवस्थाएं नाकाफी साबित हो रही हैं। उन्होंनें यह भी बताया कि आए दिन नालियां चोक हो जाती है, जो लोगों की परेशानी में तब्दील हो जाती है। यहां का ये हाल देखकर लोग कहना नही चूकते, कि यह बात गलत है।

131 Views

Leave a Reply