सर्पदंश से 20 वर्षीय युवक की मौत

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

 

अनोखा तीर, हरदा। सिराली थानाक्षेत्र के ग्राम उमरी में बीती रात एक 20 वर्षीय युवक को जहरीले सांप ने डस लिया। जिसके चलते युवक की मौत हो गई है। जिला अस्पताल में डॉक्टर ने पीएम करने के बाद युवक का शव उसके परिजनों को सौंप दिया है। अस्पताल चौकी से मिली जानकारी के अनुसार सिराली थानाक्षेत्र के ग्राम उमरी निवासी सुनील पिता दामजी उइके उम्र 20 साल रविवार देर रात को शौच के लिये घर के बाहर बनी शौचालय की तरफ जा रहा था, तभी उसे सर्प ने काट लिया। जिसके कारण सुनील को घबराहट होने लगी। गंभीर हालत में परिजन उसे सिराली स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर आए। जहां से डॉक्टर ने इलाज के लिये उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। लेकिन जब तक वे अस्पताल पहुंचते युवक ने दम तोड़ दिया। जिला अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टर ने उसका स्वास्थ्य परीक्षण कर उसे मृत घोषित कर दिया। इसके दूसरे दिन यानि सोमवार सुबह डॉक्टर ने पीएम कर शव परिजनों को सौंप दिया।

Views Today: 2

Total Views: 90

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!