Skip to content
Sunday, 11 October 2026
हरदा

हादसा… अज्ञात वाहन ने बाईक को मारी टक्कर

1 min read
Text Size:

 

अनोखा तीर, हरदा। इन्दौर-बैतूल ेशनल हाइवे स्थित कबीट वाले नाले पर सोमवार को एक अज्ञात वाहन ने सामने से आ रही बाईक को टक् कर मार दी। जिसके चलते बाईक पर सवार दंपत्ति गाड़ी समेत गिर गए। घटना में दोनों चोट लगी हैं। वहीं घटना के तुरंत बाद लापरवाह वाहन चालक मौके पर फरार हो गया। इस बीच घटनास्थल पर जमा लोगों ने संजीवनी 108 एम्बूलेंस को कॉल किया। जिसके चालक कमलेश राय अपने सहकर्मी सुनील यादव के साथ मौके पर पहुंचा। जहां से घायल पति-पत्नी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हंडिया लेकर पहुंचा। जहां चिकित्सक ने दोनों को प्राथमिक उपचार देकर जिला अस्पताल रेफर दिया। जिला अस्पताल से मिली जानकारी के अनुसार हंडिया थानाक्षेत्र के ग्राम भादूगांव निवासी अशवन पिता श्यामनाथ उम्र 45 साल और उसकी पत्नी बाईक से हरदा की ओर आ रहे थे, तभी सामने से आए तेज रफ्तार वाहन ने उनकी बाईक को टक्कर मार दी। जिसके चलते बाईक समेत दोनों सड़क पर गिर गए थे।

89 Views
What do you think?

Leave a Reply