Skip to content
Sunday, 11 October 2026
यह बात गलत है हरदा

यह बात गलत है….

1 min read
Text Size:

 

आप जो यह तस्वीर देख रहे हैं, वह शहर के सरदार वल्लभ भाई पटेल वार्ड क्रमांक 16 अंतर्गत आने वाली प्रताप कालोनी का हाल है। जहां खाली भूखंड में गंदा पानी भरा हुआ है। जिसमें पनप रहे मच्छरों की वजह से बीमारियां फैलने का डर बना रहता है। इतना ही नही, गंदे पानी के ढोह में आवारा मवेशियों का जमघट भी लगा रहता है। जिसके चलते यहां से गुजरते समय वार्डवासियों को खासकर महिलाओं को खासी असुविधाओं से जूझना पड़ता है। इस संबंध में स्थानीय रहवासियों ने कहा कि वार्ड की इस ज्वलंत समस्या की तरफ जिम्मेदारों का मानो कोई ध्यान ही नही है। परिणाम स्वरूप यहां सालों से यही हालात हैं, जो स्थानीय रहवासियों की सबसे बड़ी परेशानी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रताप कालोनी में नाली का पानी यहां तक पहुंचने के बाद सड़क के दोनों तरफ खाली भूखंडों में फैल जाता है। उन्होंनें बताया कि इससे निजात पाने यहां गहरी नाली खोदने की जरूरत है या फिर खाली भूखंडों में मटेरियल डालकर ऊंचा किया जाएं, तभी जलभराव से मुक्ति मिलेगी। क्योंकि यहां का ये हाल देखकर लोग कह ही देते हैं, कि यह बात गलत है।

70 Views
What do you think?

Leave a Reply