देवास- करीबन 20 से अधिक वर्षो से गुरूजियों की चली आ रही वरिष्ठता की मांग को लेकर आदर्श शिक्षक गुरूजी संघ संघर्ष करता आ रहा है, लेकिन आज तक मांगे पूरी नही हो पाई। संघ की देवास ब्लॉक इकाई ने भाजपा कार्यालय पहुंचा जिलाध्यक्ष राजीव खण्डेलवाल को अपनी जायज मांग को लेकर अनुरोध पत्र सौंपा। तूफान सिंह जाधव ने ज्ञापन में बताया कि गुरूजी नियुक्ति दिनांक से वरिष्ठता की मांग करते आ रहे है।
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा 21 जनवरी 2018 को सीएम हाऊस से मांग पूरी किए जाने की घोषणा की गई थी। घोषणा पूरी नही होने की दशा में आदर्श शिक्षक गुरूजी संघ का प्रतिनिधि मुख्यमंत्री से 30 जून भेंट करेगा। मांगों का निराकरण कराए जाने को लेकर अनुरोध पत्र सौंपे जा रहे है। इस दौरान जिलाध्यक्ष राजेन्द्र बघेल, प्रहलाद सिंह, प्रकाश वर्मा, ईश्वर सिंह चौहान, भूपेन्द्र सिंह सिसोदिया, महेश वाजपेयी, विनोद केलवा, राजेन्द्र सिंह चौहान, लक्ष्मण राठौर, दिनेश चौधरी आदि उपस्थित थे।
Views Today: 2
Total Views: 112

