Skip to content
Sunday, 11 October 2026
हरदा

दो दिवसीय योग शिविर का समापन  

1 min read
Text Size:

 

 

अनोखा तीर, हरदा। जिला जेल में दो दिवसीय योग शिविर का आयोजन किया गया। इसके समापन पर रविवार को घनश्याम फुल्लरे पीएचडी योगाचार्य द्वारा गायत्री महामंत्र के उच्चारण के साथ योगा प्राणायाम कराया गया। गत दिवस बंदियों को विभिन्न योग क्रियाएं एवं सूर्य नमस्कार सिखाया, जिन्हें बंदियों द्वारा अनुशासन में रहकर बहुत अच्छी प्रकार से किया, जिनका आज पुन: अभ्यास कराया। साथ ही प्राणायाम को योग मुद्रा से प्रारंभ कर बताया कि योगा प्राणायाम हमारे ऋषि मुनि विरासत में देकर गए हैं, जिसके द्वारा हम तन, मन की शुद्धि कर सकते हैं तथा बीमारियों से बच सकते हैं। श्रीमती प्रमिला ठाकुर द्वारा महिला वार्ड में महिला बंदियों को 2 दिवसीय योगा प्रशिक्षण दिया गया। कार्यक्रम का समापन शांति पाठ के साथ किया गया। योगा प्रशिक्षण में गायत्री परिवार से सियाराम गौर, रमेश पटेल, चन्द्रशेखर टिकारिया, महेश प्रसाद आंजने उपस्थित रहे। एमएस रावत जेल अधीक्षक द्वारा आभार व्यक्त किया गया।

249 Views
What do you think?

Leave a Reply