Skip to content
Saturday, 10 October 2026
हरदा

राजपूत समाज का सम्मान समारोह 2 जुलाई को

1 min read
Text Size:

 

अनोखा तीर, हरदा। रविवार को जिला राजपूत परिषद की बैठक आयोजित की गई। जिसमें समस्त तहसील अध्यक्ष एवं समाज के वरिष्ठ और युवा शामिल हुए। सभी की सहमति से समाज में इस बार जो छात्र-छात्राएं प्रावीण्य सूची में आए उनका एवं समाज के बुजुर्गजनों का सम्मान करने का प्रस्ताव पास किया गया। आगामी 2 जुलाई को राजपूत परिषद हरदा में प्रतिभाशाली छात्र-छात्राओं का सम्मान एवं समाज के 80 वर्ष से अधिक उम्र के बुजुर्गों का सम्मान समारोह किया जाएगा। जिसमें समाज के सभी वरिष्ठ, युवा, महिला उपस्थित रहने की अपील की है। बैठक में वरिष्ठ समाजसेवी लखनसिंह मौर्य, आरएस गहलोत, बद्री पटेल सांगवा, दिलीप सिंह, तहसील परिषद अध्यक्ष वीर सिंह राठौड़, संग्राम सिंह इरलाबत, राधेश्यामसिंह सूरमा, रामभरोस सावनेर, सुरेंद्र सिंह तोमर, नरेंद्र सिंह चंदेल, प्रकाश सिंह सावनेर, कमल सिंह पवार, दयाराम चौहान, राकेश सूरमा, अनिल गहलोत, करतार सिंह राजपूत, गोपाल सिंह गहलोत, अजय प्रताप सिंह तोमर, अभिषेक सिंह सोनेर, सुभम सिंह, पवन राजपूत एवं समाज के वरिष्ठ एवं युवा उपस्थित रहे।

237 Views
What do you think?

Leave a Reply