Skip to content
Sunday, 11 October 2026
हरदा

शील्ड, प्रमाण-पत्र देकर किया सम्मान

2 min read
Text Size:

 

अनोखा तीर, हरदा। रविवार को बुंदेलखंडीय कुर्मी क्षत्रीय गौर समाज के प्रतिभावान विद्यार्थियों का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में जिला संगठन द्वारा कक्षा १०वीं, १२वीं में 70 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले एवं खेल विधाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि राष्ट्रीय पुरुस्कार प्राप्त सेवानिवृत्त शिक्षक राधेश्याम गौर उपस्थित थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता समाज के जिला अध्यक्ष प्रेमनारायण गौर ने की। गौर समाज के जिला सचिव राजनारायण गौर ने बताया कि इस वर्ष कक्षा दसवी और बारहवीं कक्षा में 70 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने एवं खेल विधाओं में राष्ट्रीय स्तर पर परचम लहराने वाले समाज के बच्चों को पुरुस्कार स्वरूप प्रमाण-पत्र और शील्ड देकर सम्मानित किया गया। वहीं गौर समाज युवा संगठन ग्राम इकाई बालागांव के अध्यक्ष पवन गौर द्वारा जिले में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले दसवी के बच्चों नुपुर गौर पीपल्या एवं बारहवी में आदर्श गौर को ५-५ हजार का नकद पुरस्कार दिया। कक्षा दसवी में द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाली छात्रा महक गौर, जाग्रति गौर, दिव्य गौर को ११०० रुपए, तृतीय स्थान रामबाबू, भूमिका गौर वालों को ५०० रुपए जिलाध्यक्ष प्रेमनारायण गौर द्वारा पुरुस्कार राशि प्रदान की गई। वही बारहवी में दूसरा स्थान प्राप्त करने वाले बच्चों अस्मित गौर को ११०० रुपए एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वालों श्रुति गौर को ५०० रुपए की राशि पूर्व अध्यक्ष माखनलाल पटेल द्वारा प्रदान की गई। समाज के छात्र छात्राओं ने भी अपने अनुभव साझा किए। साथ ही आगे भविष्य की योजना बनाई। समाज के शिक्षकों ने भी बच्चो का मार्गदर्शन किया। कार्यक्रम का सफल संचालन शिक्षक गोकुल प्रसाद गौर, जीआर गौर शिक्षक ने किया। आभार शिक्षक एनपी गौर ने माना।

153 Views
What do you think?

Leave a Reply