Skip to content
Sunday, 11 October 2026
हरदा

एक दिवसीय योग प्रशिक्षण शिविर संपन्न

1 min read
Text Size:

 

 

अनोखा तीर, हरदा। जन अभियान परिषद एवं हार्टफुलनेस के संयुक्त तत्वाधान में एकात्म अभियान के तहत विश्व योग दिवस पर होने वाले कार्यक्रम में शामिल होने के लिए एक दिवसीय योग प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया गया। 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रामचंद्र मिशन, हार्टफुलनेस इंस्टीट्यूट और मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद्, संस्कृति मंत्रालय, भारत सरकार के हर दिल ध्यान, हर दिन ध्यान कार्यक्रम के तहत योगासन, ध्यान, मुद्रा, प्राणायाम को मध्यप्रदेश में १ करोड़ लोगों तक ले जाने के लिए एकात्म अभियान योग-महोत्सव के रूप में मना रहे हैं। इस दौरान डॉ. गौरव पारुलकर ने कहा कि योग और ध्यान से तन और मन स्वस्थ रहता है। इस दौरान प्रशिक्षण शिविर मे रामचंद्र मिशन से डॉ.गौरव पारुलकर, डॉ. राजेश पटल्या, संतोष राठौर, जन अभियान परिषद के जिला समन्वयक संदीप गौहर, विकासखंड समन्वयक राकेश वर्मा सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

405 Views
What do you think?

Leave a Reply