Skip to content
Sunday, 11 October 2026
हरदा

अपर कलेक्टर ने शिविर में कर्मचारियों की समस्याएं सुनी

1 min read
Text Size:

 

अनोखा तीर, हरदा। जिले के लोक सेवकों की कार्य संबंधित समस्याओं के निराकरण हेतु शनिवार को लोक सेवक समस्या निवारण शिविर टिमरनी में वन विभाग के सभागार में आयोजित किया गया। शिविर में अपर कलेक्टर प्रवीण फुलपगारे ने विभागीय अधिकारी कर्मचारियों की समस्याओं को सुना और उनके निराकरण के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। उन्होने अधिकारियों को निर्देशित किया कि कर्मचारियों से संबंधित समस्याओं का त्वरित निराकरण करें। उन्होंने कहा कि जो समस्याएं अपने स्तर पर हल न हो सके, उसके लिए उच्च अधिकारियों को पत्र लिखवाए। शिविर में जिला शिक्षा अधिकारी एलएन प्रजापति सहित विभागीय अधिकारी कर्मचारी व कर्मचारी संगठनों के पदाधिकारी उपस्थित थे।

247 Views
What do you think?

Leave a Reply