नपा ने चलाया प्लास्टिक, कांच की बोतल संग्रहण अभियान  

 

अनोखा तीर, हरदा। स्वच्छ सर्वेक्षण 2023 अंतर्गत नगर पालिका द्वारा निरंतर वार्डो और शहर में सफाई और जन जागरुकता कार्य किए जा रहे है, जिसमे शासन द्वारा चलाए जा रहे मुख्यमंत्री शहरी स्वच्छता संकल्प महाअभियान के अंतर्गत नगर में स्थित रहवासियों और व्यापारियों से प्लास्टिक एवं कांच की बोतल संग्रहण यात्रा अभियान का आयोजन किया गया। जिसमें नगर पालिका के कर्मचारियों और सहयोगी संस्था ओम सांई विजन की टीम द्वारा द्वारा घर-घर एवं दुकानों पर जाकर प्लास्टिक एवं कांच की बोतलों का संग्रहण किया जा रहा है। संग्रहित बोतलों को इक_ा कर सौंदर्यीकरण का कार्य किया जाएगा। नपा अध्यक्ष श्रीमती भारती राजू कमेडिया और मुख्य नगर पालिका अधिकारी जीके यादव द्वारा नागरिकों से अपील की है कि प्लास्टिक एवं कांच की बोतलों को संग्रहित कर नगर पालिका के कचरा संग्रहण वाहनों में ही डाले।

आरआरआर केन्द्र का किया शुुभारंभ

नगर पालिका द्वारा वार्ड नंबर 24 में स्थित दीनदयाल वाचनालय में आरआरआर केन्द्र का शुभारंभ किया, जिसमें नागरिक अपनी अनुपयोगी वस्तुएं जैसे कपड़े, खिलौने, जूते चप्पल, किताबें इत्यादि जमा कर सकेंगे और वह नागरिक अपने उपयोग अनुसार उपयोगी सामग्री निशुल्क ले जा सकेंगे। मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्री यादव ने बताया कि आरआरआर सेंटर अंग्रेजी के शब्द रिड्यूस, रियूज और रीसाइकल के पहले अक्षरों को लेकर बनाया गया है। सामग्री का उपयोग कम करना पुन: उपयोग में लाना और दूसरे नागरिकों के लिए उपयोग योग्य बनाकर रीसाइकल करने के लिए इस केंद्र को प्रारंभ किया गया है। नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती भारती राजू कमेड़िया ने बताया कि नगर पालिका के स्वच्छता विभाग ने आरआरआर केन्द्र का संचालन किया है। जिसमें नगर के नागरिक अपनी अनुपयोगी वस्तुएं दान कर सकेंगे। उन्होंने नागरिकों से अपील की है जरूरतमंदों के सहयोग हेतु अपने घर की अनुपयोगी सामग्री जैसे किताबें, खिलोने, कपड़े जैसी अन्य सामग्री केंद्र में प्रदान करे।

स्वच्छता में जागरुकता बढ़ाने निकाला फ्लैग मार्च

 

मुख्यमंत्री स्वच्छता संकल्प महाअभियान अंतर्गत नगर पालिका परिषद हरदा और सहयोगी संस्था ओम साई विजन की टीम द्वारा स्वच्छता फ्लैग मार्च अभियान का आयोजन किया गया। जिसके अंतर्गत निकाय के कचरा संग्रहण वाहनों द्वारा रैली निकाली गई। फ्लैग मार्च की शुरुआत जनप्रतिनिधियों द्वारा हरे और नीले रंग का संलग्न फ्लैग दिखाकर की गई। फ्लैग मार्च रैली के माध्यम से स्वच्छता के प्रति अधिक से अधिक नागरीको का जुड़ाव और सहयोग प्राप्त करने और नगर को स्वच्छ रखने का संदेश दिया गया। नगरवासियों को अपने घरों के आसपास स्वच्छता रखने, पॉलिथीन का उपयोग न करने, कचरा कचरा संग्रहण वाहनों में ही डालने आदि के लिए प्रेरित किया गया।

Views Today: 2

Total Views: 60

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!