Skip to content
Friday, 9 October 2026
खंडवा

रक्तदान कर विश्व रक्तदान दिवस मनाया गया

1 min read

खंडवा – पूनमचंद गुप्ता वोकेशनल महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा विश्व रक्तदान दिवस के असवर पर रक्तदान शिविर का आयोजन  किया गया । जिसमे जिला चिकित्सालय खंडवा से आए डॉ साकेत ठाकुर सर एवम् उनकी  टीम ने इस कार्य को बड़ी सरलता से संचालित करवाया ।

समाजसेवी सुनील जैन ने बताया कि रक्तदान दिवस  के अवसर पर महाविद्यालय के छात्र हार्दिक पटेल , शिवम कैथवास, यश गंगराड़े, अमरेंद्र सैनी, विनायक खंडेलवाल, रोहित कलमा , रूपेश दागोडे  और महाविद्यालय के खेल शिक्षक विकाश मोहे एवम् कला प्रशिक्षक अंकुर व्यास सहित बीस व्यक्तियों द्वारा रक्तदान किया गया।

शिविर का आयोजन राष्ट्रीय सेवा योजना के अधिकारी शिक्षक महावीर जैन के संयोजन से हुआ।  संस्था सचिव  प्रज्ञान गुप्ता, महाविद्यालय प्राचार्या डॉ रीता सरमण्डल एवम प्रबंधक  सतीश पटेल द्वारा कार्यक्रम की सराहना की गयी।

94 Views

Leave a Reply