Skip to content
Sunday, 11 October 2026
हरदा

सड़क हादसे में युवक की मौत

1 min read
Text Size:

 

अनोखा तीर, हरदा। हंडिया थाना क्षेत्र के ग्राम साल्याखेड़ी निवासी प्रहलाद पिता भीमसिंह भावरे उम्र 30 वर्ष गुरुवार को सड़क हादसे में मौत हो गई। घटना गुरुवार शाम करीब ६ बजे की है। जब वह अपने छोटे भाई से मिलने भवरतलाब जा रहा था। भादूगांव एवं भंवरतलाब के बीच एक मोड़ पर उसकी बाइक सड़क पर पड़े पत्थर से टकरा गई। जिससे उसके सिर एवं चेहरे पर गम्भीर चोट आई। खून अधिक बहने से उसकी घटना स्थल पर ही मौत हो गई। सूचना मिलने के बाद परिजनों ने शव को जिला अस्पताल लाया गया। शुक्रवार सुबह शव का पीएम कर परिजनों को सौंप दिया। बताया जा रहा है मृतक के तीन छोटे बेटे है। पुलिस ने हादसे को लेकर मामला दर्ज कर लिया है।

363 Views
What do you think?

Leave a Reply