Skip to content
Sunday, 11 October 2026
हरदा

सिराली में जीवनम स्वास्थ्य शिविर आज  

1 min read
Text Size:

 

 

अनोखा तीर, हरदा। हरदा जिले में स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के उद्देश्य से सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र स्तर पर जीवनम स्वास्थ्य शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। इन शिविरों के आयोजन का मुख्य उद्देश्य मातृ मृत्यु एवं शिशु मृत्यु दर को कम करना है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.एचपी सिह ने बताया कि जीवनम स्वास्थ्य शिविर 17 जून को सिराली के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्रात: 10 बजे से आयोजित किया जाएगा। आयुष्मान कार्ड एवं हेल्थ आईडी भी बनाए जाएंगे तथा गर्भवती महिलाओं का एएनसी चेक अप, एनसीडी, मलेरिया की जांच एवं अन्य स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एच. पी. सिंह ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे इस जीवनम् स्वास्थ्य शिविर में उपस्थित होकर स्वास्थ्य सुविधा का लाभ उठाएं।

84 Views
What do you think?

Leave a Reply