Skip to content
Sunday, 11 October 2026
हरदा

19 को अखिल भारतीय कवि सम्मेलन व मुशायरा

2 min read
Text Size:

 

 

अनोखा तीर, हरदा। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष एवं पूर्व लोकसभा सांसद राहुल गांधी का 19 जून को जन्मदिन है। इसको लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं में उत्साह है। इसी कड़ी में मुख्यालय पर भारत जोड़ो यात्री अवनि बंसल एवं हिन्दू-मुस्लिम एकता कमेटी के संयुक्त तत्वाधान में स्थानीय मीडिल स्कूल ग्राउंड पर कवि सम्मेलन एवं मुशायरा का आयोजन रखा है। जिसके माध्यम से राष्ट्रीय एकता एवं सद्भावना का संदेश दिया जाएगा। इसी उद्देश्य से आयोजित कवि सम्मेलन एवं मुशायरे में देश के ख्यातनाम कवि, शायर और व्यंग्यकार शिरकत करेंगे। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण प्रख्यात व्यंग्यकार संपत सरल जयपुर विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे, जो अपने तीखे व्यंग्य से करारी राजनैतिक और सामाजिक टिप्पणी ये लोगों को हास्य से ओतप्रोत करेंगे। साथ ही उर्दू शायरी की रौनक मशहूर शाइरा शबीना अदीब कानपुर अपनी रचनाओं की प्रस्तुति देंगी। वहीं पुनीत शर्मा मुंबई, मयंक सक्सेना, भोपाली शायर विजय तिवारी और बुरहानपुर के वरिष्ठ शायर नईम अख्तर खादमी सम्मेलन में हास्य का जलवा बिखेरेंगे। इस दौरान उत्तर प्रदेश के मशहूर शायर मारूफ़ रायबरेलवी कार्यक्रम का संचालन करेंगे। इसके अलावा भुसावल से शायर हामिद भुसावली, खंडवा से सूफियान क़ाज़ी और होशंगाबाद के उभरते कवि नवीन चौरे भी शमिल होंगे। आयोजन समिति ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से कहा कि क्षेत्रवासी साहित्य में गहरी रूचि रखते हैं। उसी दृष्टि से कवि सम्मेलन एवं मुशायरे का कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। उन्होंनें जिलेवासियों से 19 जून को मीडिल स्कूल ग्राउंड पर आयोजित कवि सम्मेलन एवं मुशायरा में शामिल होने का अनुरोध किया है।

380 Views
What do you think?

Leave a Reply