Skip to content
Sunday, 11 October 2026
हरदा

स्कूल व कॉलेज की छात्राओं को ‘सायबर सखी’ प्रशिक्षण आज

2 min read
Text Size:

 

अनोखा तीर, हरदा। सायबर अपराधों के प्रति महिलाओं को जागरूक व प्रशिक्षित करने के उद्देश्य से हरदा जिले में सायबर सखी की अवधारणा विकसित की गई है। ग्रामीण व शहरी क्षेत्र की महिलाओं को सायबर अपराधों से बचाने के लिए सायबर सखियों को प्रशिक्षण भी दिलाया गया है। ये सायबर सखियां अपने आसपास की महिलाओं को सायबर अपराधों से बचाव के लिए जागरूक करती है। कलेक्टर ऋषि गर्ग ने बताया कि सायबर क्राईम से महिलाओं के बचाव के लिए नई सायबर सखियां भी बनाई जाएंगी और उन्हें निकटतम पुलिस थाना स्थल पर प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसी क्रम में 17 जून को थाना टिमरनी, कोतवाली थाना हरदा, सिविल लाइन थाना हरदा, पुलिस थाना छीपाबड़, थाना हंडिया, पुलिस चौकी खिरकिया, पुलिस चौकी करताना, थाना रहटगांव व थाना सिराली में सायबर सखियों का प्रशिक्षण आयोजित किया गया है। कलेक्टर श्री गर्ग ने बताया कि थाना टिमरनी में हायर सेकेंडरी स्कूल बिच्छापुर तथा थाना कोतवाली हरदा में हाई स्कूल उड़ा की छात्राओं को प्रशिक्षित किया जाएगा। इसी तरह थाना सिविल लाइन में संस्कार विद्यापीठ हरदा, थाना हंडिया में हाई स्कूल रिजगांव, थाना छीपाबड़ में हायर सेकेण्ड्री स्कूल चारूवा, पुलिस चौकी खिकिया में माडल स्कूल चौकड़ी की छात्राओं को प्रशिक्षित किया जाएगा। इसके अलावा पुलिस चौकी करताना में हाई स्कूल तजपुरा, थाना रहटगांव में हाई स्कूल झाड़बीड़ा तथा थाना सिराली में हायर सेकेण्ड्री स्कूल खुदिया की छात्राओं को प्रशिक्षित किया जाएगा।

346 Views
What do you think?

Leave a Reply