Skip to content
Sunday, 11 October 2026
हरदा

आज ‘वार्ड चौपाल’ लगाकर नागरिकों की समस्याएं सुनेंगे अधिकारी

1 min read
Text Size:

 

अनोखा तीर, हरदा। जिले के शहरी क्षेत्रों में शासन की योजनाओं को प्रभावी ढंग से क्रियान्वयन को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से वार्ड चौपाल का आयोजन किया जाएगा। कलेक्टर ऋषि गर्ग ने बताया कि 17 जून को नगरीय क्षेत्र खिरकिया के वार्ड क्र.11 व 12 में शनिवार को चौपाल का आयोजन होगा। यह वार्ड चौपाल खिरकिया के दाना बाबा चौराहा खण्डवा रोड पर आयोजित की जाएगी। कलेक्टर श्री गर्ग ने बताया कि वार्ड चौपाल आयोजन के दिन सुबह से ही नगरीय निकाय के अधिकारी एवं कर्मचारी, विद्युत विभाग के कर्मचारी, उचित मूल्य की दुकान, पटवारी, उपयंत्री, आंगनवाड़ी, आशा कार्यकर्ता सहित संबंधित समस्त विभागों के मैदानी स्तर के अधिकारी व कर्मचारियों के साथ वार्ड का भ्रमण कर नागरिकों से आवेदन लेंगे। इन आवेदनों का निराकरण कलेक्टर की उपस्थिति में आयोजित वार्ड चौपाल में उसी दिन किया जाएगा।

94 Views
What do you think?

Leave a Reply