Skip to content
Sunday, 11 October 2026
हरदा

ग्राम चौपाल में दो बालिकाओं के जन्म प्रमाण-पत्र मौके पर ही बनवाए

1 min read
Text Size:

 

अनोखा तीर, हरदा। कलेक्टर ऋषि गर्ग ने शुक्रवार को खिरकिया तहसील के ग्राम लफांगढाना में आयोजित ग्राम चौपाल में ग्रामीणों की समस्याएं सुनी और उनके निराकरण के लिए उपस्थित अधिकारियों को निर्देश दिए। इस दौरान जिला पंचायत के सीईओ रोहित सिसोनिया, एसडीएम अशोक डेहरिया तथा तहसीलदार राजेंद्र पवार सहित अन्य विभागीय अधिकारी मौजूद थे। समीक्षा के दौरान पाया गया कि गांव में दो बालिकाओं का जन्म पिछले माह में हुआ है। लेकिन उनके जन्म प्रमाण-पत्र अभी नहीं बने है। कलेक्टर श्री गर्ग ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि दोनों बालिकाओं के जन्म प्रमाण-पत्र आज ही ऑनलाइन जनरेट कर बालिकाओं के माता पिता को उपलब्ध कराये जाएं। कुछ ही देर में बालिकाओं के परिजनों को जन्म प्रमाण-पत्र उपलब्ध करा दिए गए।

130 Views
What do you think?

Leave a Reply