Skip to content
Sunday, 11 October 2026
हरदा

रुनझुन, छुरीखाल में सुनी ग्रामीणों की समस्याएं

2 min read
Text Size:

 

अनोखा तीर, हरदा। कलेक्टर ऋषि गर्ग ने शुक्रवार को खिरकिया तहसील के ग्राम रुनझुन में आयोजित ग्राम चौपाल में ग्रामीणों की समस्याएं सुनी और उनके निराकरण के लिए उपस्थित अधिकारियों को निर्देश दिए। ग्राम चौपाल में कलेक्टर श्री गर्ग ने पटवारी सुश्री भावना भावसार तथा नायब तहसीलदार सुश्री प्रिंसी जैन के विरुद्ध कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। उन्होंने गांव की तीन बालिकाओं को अब तक लाडली लक्ष्मी योजना का लाभ न मिलने पर नाराज़गी प्रकट की और महिला बाल विकास विभाग की सुपरवाइजर प्रतिभा बड़कुल के विरूद्ध कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। चौपाल में ग्रामीणों ने शिकायत की कि ग्राम जामुनिया ढाना में पेयजल संकट की स्थिति है। कार्यपालन यंत्री लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग पवनसुत गुप्ता ने बताया कि गांव के लिए पेयजल योजना जल जीवन मिशन के तहत स्वीकृत हो गई है। योजना की लागत 65 लाख रुपये है। अगले दो माह में पेयजल योजना का कार्य शुरू हो जाएगा। इसके अलावा एक ग्रामीण गणेश पुत्र लक्ष्मण ने अपने खेत की ओर जाने वाले रास्ते से अतिक्रमण हटवाने की मांग की, जिस पर कलेक्टर श्री गर्ग ने पटवारी को अतिक्रमण हटवाने के निर्देश दिए। कलेक्टर श्री गर्ग ने ग्रामीण महिलाओं से पूछा कि लाडली बहना योजना की राशि खातों में जमा हुई कि नहीं। यदि नहीं हुई है तो पंचायत सचिव संबंधित महिला से जानकारी लेकर खाते में राशि जमा कराने की कार्यवाही पूर्ण करें।

143 Views
What do you think?

Leave a Reply