Skip to content
Sunday, 11 October 2026
हरदा

कलेक्टर ने लफांगढाना में सुनी ग्रामीणों की समस्याएं  

2 min read
Text Size:

 

अनोखा तीर, हरदा। कलेक्टर ऋषि गर्ग ने शुक्रवार को ग्राम चौपाल में सिराली तहसील के ग्राम लफांगढाना व सुन्दरपानी के ग्रामीणों की समस्याएं सुनी और उनके निराकरण के लिए उपस्थित अधिकारियों को निर्देश दिए। इस दौरान जिला पंचायत के सीईओ रोहित सिसोनिया और एसडीएम अशोक डेहरिया, तहसीलदार भरत अहिरवार सहित अन्य विभागों के अधिकारी भी मौजूद थे। ग्रामीणों ने चौपाल में कलेक्टर श्री गर्ग को बताया कि ग्राम लफांगढाना में गर्मी के मौसम में पेयजल समस्या बहुत आ रही है, जिस पर उन्होंने कार्यपालन यंत्री लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग को गांव में तीन दिवस में नया ट्यूबवेल लगवाने के निर्देश दिए। कार्यपालन यंत्री लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग पवनसुत गुप्ता ने बताया कि गांव में 33 लाख रुपए की पेयजल योजना स्वीकृत हो चुकी है, कुछ ही दिनों में कार्य शुरू हो जाएगा। जांच के दौरान पाया गया कि गांव के कुछ बच्चों के जन्म प्रमाण पत्र अभी तक जारी नहीं हुए हैं, जिस पर कलेक्टर श्री गर्ग ने स्वास्थ्य कार्यकर्ता रमा उईके और अनीता साहू का 3 दिन का वेतन काटने के निर्देश दिए। उन्होने सुन्दरपानी में ग्रामीणों से गांव में पेयजल उपलब्धता के बारे में जानकारी ली। उन्होने लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि ग्रीष्म ऋतु में इस आदिवासी बहुल दूरस्थ ग्राम सुन्दरपानी के ग्रामीणों को पर्याप्त पेयजल मिले, यह सुनिश्चित किया जाए। उन्होने सुन्दरपानी के ग्रामीणों से उचित मूल्य की दुकान से खाद्यान्न वितरण के संबंध में पूछताछ की।

135 Views
What do you think?

Leave a Reply