अनोखा तीर, हरदा। भारत मिशन 100 करोड़ वृक्ष टीम की हरदा जिला इकाई गठन हेतु मिशनकी प्रदेश प्रभारी श्रीमती रश्मि बंंसल द्वारा एक बैठक का आयोजन किया गया। यह बैठक कलेक्टट्रेट परिसर स्थित उद्यान में आयोजित की गई। इसमें सर्वसम्मति से जिला इकाई अध्यक्ष दीपांशु सोनी, उपाध्यक्ष गणेश चौहान, सचिव कु. साक्षी चौहान, सहसचिव पारुल काशिव, कोषाध्यक्ष पुरुषोत्तम यादव बनाए गए।







