अनोखा तीर, हरदा। मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी द्वारा हरदा क्षेत्र के बिजली उपभोक्ताओं की विद्युत संबंधी शिकायतों के निराकरण के लिए 19 जून को वृत्त हरदा स्तर पर गठित विद्युत उपभोक्ता शिकायत निवारण फोरम की बैठक आयोजित की गई है। यह बैठक विद्युत वितरण कम्पनी के वृत्त कार्यालय परिसर हरदा में दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे तक आयोजित की जाएगी। महाप्रबन्धक मध्यक्षेत्र विद्युत वितरण कम्पनी हरदा ने बताया कि बैठक में विद्युत उपभोक्ता शिकायत निवारण फोरम के द्वारा विद्युत बिल, मीटर, नवीन कनेक्शन में विलंब, विद्युत आपूर्ति में व्यवधान, वोल्टेज, लोड शेडिंग अथवा अधिसूचित विद्युत कटौती तथा सुरक्षा निधि पर ब्याज अदायगी संबंधी शिकायतें सुनी जाएगी।







