Skip to content
Sunday, 11 October 2026
हरदा

3 माह पहले हुई थी शादी

2 min read
Text Size:

अनोखा तीर, रहटगांव। रहटगांव थाना क्षेत्र के ग्राम फुलड़़ी में सोमवार शाम को एक नव विवाहिता ने अज्ञात कारणों के चलते फांसी लगा ली। जिसको परिजनों द्वारा रहटगांव प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया जा रहा था। लेकिन उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया था। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार नेहा की ३ माह पहले ही मुरारी गौर के साथ शादी हुई थी। नेहा बरखेड़ी की रहने वाली थी। उक्त घटना की सूचना मिलने पर घटनास्थल पर टिमरनी एसडीओपी आकांक्षा तलया, थाना प्रभारी मनोज उईके स्टाफ के साथ मौके पर पहुंचे एवं शव का पंचनामा बनाकर पीएम के लिए टिमरनी भेजा गया। लड़की के परिजनों ने ससुराल में हंगामा कर शव का रात में ही पीएम कराने की मांग की। वहीं ससुर और पति की गिरफ्तारी की मांग की है। जिसके चलते पुलिस ने तुरंत शव को पीएम के लिए टिमरनी रवाना किया। थाना प्रभारी मनोज उईके ने बताया कि मंगलवार सुबह शव का पीएम करा कर परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच में लिया है। वहीं नेहा के पति और सास-ससुर से पूछताछ की जा रही है। इस मामले को लेकर परिजनों ने उच्च स्तरीय जांच की मांग की और लड़की के पति ओर सास ससुर पर कार्यवाही की मांग की है। हालांकि पुलिस इस मामले की बारीकी से जांच कर रही है। पीएम रिपोर्ट की जांच उपरांत ही मामले का खुलासा हो पाएगा।

153 Views
What do you think?

Leave a Reply