Skip to content
Sunday, 11 October 2026
हरदा

आरोपियों के पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज किए जारी  

1 min read
Text Size:

 

अनोखा तीर, हरदा। बीते दिनों हरदा जिले के छीपाबड़ थाना क्षेत्र के खिरकिया में एक वाशिंग सेंटर पर रेत कारोबारी जीतू पंडित की दो अज्ञात लोगों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। कट्टे से कान के नीचे गोली मारने के बाद दोनों आरोपी बाइक से मौके से फरार हो गए थे। देर रात छीपाबड़ थाना प्रभारी ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटैज को जारी कर लोगों से अपील की है कि फुटेज में दिख रहे आरोपियों की पहचान करने वाले व्यक्ति को इनाम देकर उसका नाम गोपनीय रखा जाएगा। गौरतलब है कि जीतू पंडित की हत्या के बाद सर्वब्राह्मण समाज के लोगों ने रविवार 11 जून को हत्या के आरोपियों को दो दिनों में पुलिस को गिरफ्तार करने का अल्टीमेटम देकर ज्ञापन सौंपा था। वही गिरफ्तारी नही होने पर जिला बंद कराने की चेतावनी भी दी गई है।

99 Views
What do you think?

Leave a Reply