उज्जैन सर्किल में पदस्थ मनोज अग्रवाल का भोपाल तबादला

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

 

गणेश पांडे, भोपाल। वन विभाग ने एक दर्जन से अधिक आईएफएस अफसरों की तबादला सूची जारी की है। स्थानांतरित आईएफएस अफसरों में कैडर पद के विरुद्ध उज्जैन सर्किल में पदस्थ अपर प्रधान मुख्य वन संरक्षक मनोज अग्रवाल को लघु वनोपज संघ में पदस्थ किया गया है। कैडर में सर्किल में सीसीएफ अथवा सीएफ स्तर के अफसरों की पदस्थापना का प्रावधान है। वन्य प्राणी मुख्यालय में पदस्थ वन संरक्षक अनिल शुक्ला को नर्मदापुरम सर्किल में स्थानांतरित किया गया है। डीएफओ डीपी दौतनिया की गंभीर शिकायतों के चलते छतरपुर वन मंडल से हटाया गया।

नाम वर्तमान नई पदस्थापना

मनोज अग्रवाल – एपीसीसीएफ उज्जैन सर्किल- लघु वनोपज संघ भोपाल

अर्चना शुक्ला – एपीसीसीएफ लघु वनोपज संघ – वन विकास निगम

टीएस सूलीया -सीसीएफ कार्य आयोजना खंडवा – सीसीएफ ग्वालियर

मधु वी राज – सीएफ सिंगरौली वन मंडल – सीएफ छिंदवाड़ा

एके शुक्ला – सीएफ वन्य प्राणी मुख्यालय – सीएफ नर्मदा पुरम

देवांशु शेखर – डीएफओ खंडवा – डीएफओ उत्तर बैतूल अनिल चोपड़ा- डीसीएफ वन विकास निगम उमरिया – डीएफओ हरदा

अंकित पांडेय – डीएफओ हरदा – डीएफओ ग्वालियर

अखिल बंसल- डीएफओ जबलपुर – डीएफओ सिंगरौली

डीपी दौतनिया – डीएफओ छतरपुर – डीसीएफ वन विकास निगम उमरिया

एसके अटोदे – डीएफओ रायसेन उत्पादन – डीएफओ नीमच

प्रतिभा अहिरवार – डीसीएफ वन विकास निगम भोपाल – उपसंचालक माधव राष्ट्रीय उद्यान शिवपुरी

आरके डामोर- डीएफओ उत्तर बैतूल- डीएफओ खंडवा

301 Views

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!