Skip to content
Sunday, 11 October 2026
हरदा

लाड़ली बहना सेना गठित होगी

1 min read
Text Size:

 

अनोखा तीर, हरदा। लाड़ली बहना योजना के माध्यम से प्रदेश की महिलाओं की आर्थिक स्थिति सुधरेगी। महिलाओं व किशोरियों के लिए संचालित योजनाओं की मॉनिटरिंग तथा महिलाओं से संबंधित कुप्रथाओं, कुरीतियों व घरलू हिंसा के प्रति समाज में जाग्रति लाने के उद्देश्य से लाड़ली बहना सेना गठित की जाएगी। जिला कार्यक्रम अधिकारी संजय त्रिपाठी ने बताया कि लाड़ली बहना सेना के गठन की प्रक्रिया 10 जून से ही शुरू हो जाएगी। उन्होने बताया कि 1500 से कम जनसंख्या वाले ग्रामों में 11 सदस्य की सेना गठित होगी जबकि 1500 से अधिक जनसंख्या वाले ग्रामों में 21 सदस्यीय सेना गठित होगी। लाड़ली बहना सेना में 23 से 60 वर्ष आयु की महिलाएं शामिल की जाएगी। संबंधित क्षेत्र की आंगनवाड़ी कार्यकर्ता लाड़ली बहना सेना की समन्वयक के रूप में कार्य करेगी। लाड़ली बहना सेना की नियमित बैठक हर माह के द्वितीय सप्ताह में होगी।

82 Views
What do you think?

Leave a Reply