Skip to content
Sunday, 11 October 2026
हरदा

5वीं-8वीं में फेल, 22 जून को फिर मौका

2 min read
Text Size:

 

अनोखा तीर, हरदा। इस साल कक्षा 5वीं-8वीं की परीक्षा में उत्तर पुस्तिकाओं के त्रुटिपूर्ण मूल्यांकन से छात्र-छात्राओं को खासी दिक्कत का सामना करना पड़ा था। इस पर प्रदेश भर में हल्ला मचने के बाद पुनर्मूल्यांकन 3 जून तक किया गया। इसमें हजारों बच्चों के परिणाम में सुधार भी हुआ। अब फेल छात्रों को दोबारा परीक्षा देने का मौका 22 जून से दिया जा रहा है। इसके लिए टाइम टेबल जारी हो चुका है। राज्य शिक्षा केंद्र ने पांचवीं-आठवीं की परीक्षा में असफल छात्रों को फिर से परीक्षा देने का अवसर दिया है। इसमें 22 से 27 जून तक दोनों कक्षाओं में अनुत्तीर्ण छात्र परीक्षा में शामिल हो सकेंगे। 15 जून से छात्रों को प्रवेश पत्र ऑनलाइन लेने की सुविधा रहेगी। वहीं आंतरिक अंक और त्रुटि सुधार के लिए 10 जून तक का समय राज्य शिक्षा केंद्र की ओर से निर्धारित किया गया है। जारी निर्देश में बीआरसी को परीक्षा संबंधित दिक्कतों को दूर करने के लिए स्कूल एवं छात्रों में बेहतर तालमेल रखना होगा। समस्या आने पर डीपीसी इसमें सुधार भी कर सकते हैं। प्रदेश में करीब 24 लाख छात्र पांचवीं आठवीं की परीक्षा में शामिल हुए थे। नहीं की गई। ज्ञात हो कि 13 साल बाद 5वीं-8वीं की परीक्षा बोर्ड पैटर्न पर ली गई थी। परिणाम जारी करने में राज्य शिक्षा केंद्र की खामियां बहुत रहीं। इससे छात्र एवं शिक्षक काफी परेशान रहे। कई छात्रों को ऑनलाइन जारी अंकसूची में नंबर तो कुछ को विषय सही नहीं दिख रहे थे। वहीं सैकड़ों निजी स्कूलों के छात्रों का परिणाम तो शून्य आया था। इसका जब पुनर्मूल्यांकन किया गया तो हजारों फेल छात्र पास भी हो गए। गलती किसकी है, किस स्तर पर हुई थी इस पर राज्य शिक्षा केंद्र अभी भी मौन बना हुआ है।

91 Views
What do you think?

Leave a Reply