Skip to content
Sunday, 11 October 2026
हरदा

अपनी व्यक्तिगत जानकारी को आधार से अपडेट करवाएं

1 min read
Text Size:

 

अनोखा तीर, हरदा। कलेक्टर ऋषि गर्ग ने नागरिकों से अपील की है कि ऐसे नागरिक, जिनके आधार पंजीयन को 10 वर्ष पूर्ण हो चुके है, वे अपने व्यक्तिगत नवीनतम विवरण को आधार के डाटा में अपडेट करवा लें ताकि यूआईडीएआई की सेंट्रल आइडेंटिटीज डेटा रिपॉजिटरी में नागरिकों का नवीनतम डाटा सुरक्षित अपडेट रह सके। यूआईडीएआई ने आधार कार्ड धारकों के डाक्यूमेंट अपडेशन के लिए अपडेट डॉक्यूमेंट की एक नई सुविधा विकसित की है। नागरिक इस सुविधा को माय आधार पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन एक्सेस कर 30 जून तक डॉक्यूमेंट अपडेट नि:शुल्क कर सकते है। इस नई सुविधा से नागरिक अपने आधार में व्यक्तिगत पहचान के प्रमाण, फोटो, अपने डाक के पते के प्रमाण दस्तावेजों को अद्यतन कर सकते है। इसके अतिरिक्त नागरिक आधार सेंटर पर जाकर भी डॉक्यूमेंट अपडेट करा सकते है। इस हेतु कियोस्क संचालक को 50 रुपए शुल्क देय होगा।

92 Views
What do you think?

Leave a Reply