Skip to content
Sunday, 11 October 2026
हरदा

खमलाय डकैती मामले में पूछताछ करने गई पुलिस टीम पर हमला, पुलिसकर्मी घायल

2 min read
Text Size:

 

अनोखा तीर, हरदा। जिले के छीपाबड़ थाना क्षेत्र के ग्राम खमलाय में हुई 50 लाख रुपए की डकैती के मामले में पुलिस द्वारा एक संदिग्ध व्यक्ति से पूछताछ करने खमलाय पहुंची थी। जहां पुलिस टीम में शामिल एक पुलिसकर्मी पर बदमाश ने चाकू से हमला कर दिया। छीपाबड़ थाना प्रभारी प्रवीण चढ़ोकर ने बताया कि खमलाय में दबिश देने गई पुलिस टीम में शामिल एएसआई कौशल दीक्षित पर छीपाबड़ थाना क्षेत्र के हिस्ट्रीशीटर आरोपी राकेश चोटी ने चाकू से जानलेवा हमला कर दिया। एएसआई ने बचने के लिए हमले के दौरान अपना हाथ आगे कर दिया, जिससे उनके हाथ में चाकू लगने से चोट आई है। वहीं, आरोपी पुलिस को चकमा देकर भागने में कामयाब हो गया है। छीपाबड़ थाने में इस मामले में आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है।

अज्ञात आरोपियों की गिरफ्तारी पर 10 हजार का इनाम  

पुलिस अधीक्षक संजीव कंचन ने 5 जून की रात्रि में ग्राम खमलाय में हुई लूट के मामले में अज्ञात आरोपियों की सूचना देने वाले को 10 हजार का इनाम देने की घोषणा की है। इनाम की यह राशि उस व्यक्ति को दी जाएगी जो कि फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए जरूरी सूचना पुलिस को देगा। इनाम के संबंध में अंतिम निर्णय पुलिस अधीक्षक का होगा। सूचनाकर्ता का नाम पूर्णत: गोपनीय रखा जाएगा।

80 Views
What do you think?

Leave a Reply