Skip to content
Sunday, 11 October 2026
हरदा

तेज हवा-आंधी के साथ हुई बूंदाबांदी

2 min read
Text Size:

 

अनोखा तीर, हरदा। बीती रात मौसम ने अचानक करवट बदली। जिसके चलते तेज हवा-आंधी का दौर शुरू हुआ, जो करीब डेढ़ घंटे तक चला। इस दौरान सड़क पर ट्राफिक शून्य हो गया। वहीं फसल को सुरक्षित करने के लिये किसान सक्रिय दिखाई दिए। इसके दूसरे दिन यानि शुक्रवार को मौसम की आंखमिचौली को भापकर किसान अपने रूके हुए कामों को पूरा करने में जुटे दिखे। यहां बताना होगा कि हर साल जून माह में मौसम की आमद तय रहती है। इन सब बातों को ध्यान में रखकर मूंग उत्पादक किसानों ने अपनी-अपनी फसल निकाल ली है। जबकि शेष किसान अगले एक-दो दिन में मूंग निकालने की तैयारी में है। इधर, कृषि विभाग से मिली जानकारी के अनुसार जिले में 1 लाख हेक्टेयर से अधिक रकबे में मूंग की बुआई हुई थी। जिसमें से 90 प्रतिशत से अधिक रकबे में कटाई पूर्ण हो चुकी है। उधर, समर्थन मूल्य पर ग्रीष्मकालीन मूंग की खरीदी को लेकर तमाम तैयारियां अंतिम चरण में हैं। इसके लिये 12 जून की तिथि निर्धारित की है। यही वजह है कि मूंग उत्पादक किसान अपनी-अपनी उपज को सरकारी खरीदी के मापदंड अनुरूप उसे साफ करने को तैयार हैं। लेकिन इस बीच मौसम की आंखमिचौली को लेकर किसानों ने फिलहाल कदम खींच रखे हैं। परिणाम स्वरूप मूंग की ग्रेडिंग व चलना लगाने के काम को ब्रेक लगा हुआ है।

फेक्ट फाइल….

जिले में मूंग का रकबा — 1 लाख 6 हजार हेक्टेयर

पंजीकृत किसान — ३४ हजार ६१५

इस साल उत्पादन — 4 से 6 क्विंटल प्रति एकड़

पिछले साल की तुलना — 26 प्रतिशत रकबा बढ़ा

मंडी में मूंग की आवक — करीब 5 हजार क्विंटल

91 Views
What do you think?

Leave a Reply