Skip to content
Sunday, 11 October 2026
हरदा

कृषि मंत्री ने नहर परियोजना के निर्माण कार्य का किया भूमिपूजन

1 min read
Text Size:

अनोखा तीर, हरदा। प्रदेश के कृषि मंत्री कमल पटेल ने गुरुवार शाम को जिले के ग्राम मुहालकला में खिरकिया नहर 1.02 कि.मी. से निकलने वाली मुहाल माइनर नहर के निर्माण कार्य का शुभारम्भ भूमिपूजन कर किया। इस नहर की कुल लम्बाई 15.90 कि.मी. है तथा इसकी लागत 584.93 लाख रुपए है। कृषि मंत्री श्री पटेल ने इस अवसर पर संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार खेती को लाभ का धन्धा बनाकर किसानों की आर्थिक स्थिति सुधारने के लिए कृत संकल्पित है। इसके लिए सरकार ने पिछले वर्षों में अनेक महत्वपूर्ण निर्णय लिए है। किसान सम्मान निधि, फसल बीमा योजना, राजस्व पुस्तक परिपत्र में संशोधन कर प्राकृतिक आपदा पर मिलने वाली राहत राशि में वृद्धि जैसे निर्णयों से किसानों को गत वर्षों में काफी राहत मिली है। कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष गजेन्द्र शाह, जिला भाजपा अध्यक्ष अमरसिंह मीणा सहित अन्य जनप्रतिनिधि व अधिकारी उपस्थित थे। कार्यपालन यंत्री जल संसाधन डीके सिंह ने बताया कि इस नहर के निर्माण से 5 गांवों के किसानों की 988 हेक्टेयर भूमि सिंचित होगी। सिंचाई सुविधा से लाभान्वित होने वाले इन ग्रामों में मुहालकला, मुहालखुर्द, पिपलिया भारत, नीमसराय व छीपाबड़ शामिल है।

75 Views
What do you think?

Leave a Reply