राज्य सरकार युवाओं को अवसर देकर उनके सपनों को पूरा करने संकल्पित

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

तकनीकी शिक्षा कौशल विकास एवं रोज़गार मंत्री श्रीमती यशोधरा राजे सिंधिया की उपस्थिति में मध्यप्रदेश राज्य कौशल विकास और रोज़गार निर्माण बोर्ड ने बेंगलुरू स्थित व्यावसायिक प्रशिक्षण और सामाजिक परिवर्तन फ़ाउंडेशन उन्नति संस्था के साथ 50 हज़ार युवाओं के रोज़गार कौशल प्रशिक्षण के लिए 3 साल से अधिक के लिए साझेदारी की है। संस्था प्रथम वर्ष में 15 हज़ार युवाओं को रोज़गार कौशल में प्रशिक्षित करेगी।

तकनीकी शिक्षा मंत्री श्रीमती सिंधिया ने कहा कि हम युवाओं के सपनों को पूरा करने और उन्हें हासिल करने के अवसर उपलब्ध कराने के लिए संकल्पित है। युवाओं को उच्च स्तरीय प्रशिक्षण देकर उनके कौशल को निखारने के उद्देश्य से ग्लोबल स्किल्स पार्क का निर्माण प्रगतिरत है। उन्होंने कहा कि इस प्रशिक्षण कार्यक्रम से युवाओं को अंग्रेज़ी संचार, आत्म-विश्वास निर्माण निरंतर सीखने और इंटरव्यू क्रेक करने की क्षमता से जुड़े 4 प्रमुख क्षेत्रों में मदद मिलेगी। श्रीमती सिंधिया ने ऑनलाइन जुड़े बोइंग एवं इंफोसिस कंपनी के वरिष्ठ अधिकारियों से भोपाल में विकसित किए जा रहे ग्लोबल स्किल्स पार्क में अपनी कंपनी की लेब स्थापित कर मध्यप्रदेश के छात्रों को रोज़गार हेतु प्रशिक्षित करने का आग्रह किया ।

उल्लेखनीय है कि शासकीय डिग्री, आईटीआई, पॉलिटेक्निक और इंजीनियरिंग कॉलेज के अंतिम वर्ष के छात्रों के लिए उन्नति संस्था द्वारा कार्यक्रम UNXT में विभिन्न सरकारी कॉलेजों के छात्रों को नि:शुल्क प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसकी अवधि लगभग 165 घंटे होगी जो 30 दिनों में पूर्ण की जाएगी। कक्षा में ऑफ़लाइन-सत्र प्रतिदिन 3 घंटे की कक्षाओं के साथ लगभग 90 घंटे का होता है। ऑनलाइन मॉड्यूल 75 घंटे तक चलता है, जिसमें युवाओं की मदद के लिए 600 से अधिक लघु वीडियो और 3 हज़ार से अधिक प्रश्न उपलब्ध है। प्रशिक्षण पूर्ण होने के साथ ही उन्नति संस्था द्वारा शत-प्रतिशत जॉब गारंटी भी दी जा रही है।

एमपीएसएसडीईजीबी UNXT कार्यक्रम के सहयोग से युवाओं को स्पोकेन इंग्लिश, जीवन-कौशल, मानव-संसाधन से संबंधित कौशल और मूल्य आधारित जीवन-कौशल में प्रशिक्षित करेगा।

96 Views

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!