Skip to content
Sunday, 11 October 2026
हरदा

मानवता का परिचय देकर घायलों को अस्पताल भेजा

1 min read
Text Size:

 

अनोखा तीर, हरदा। गुरूवार को सिराली तहसील के सांवलखेड़ा- सिराली मार्ग पर दो मोटरसाइकिल आपस में टकरा जाने से तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें कहीं से मदद न मिलने पर वे घायल अवस्था में मार्ग पर पड़े रहे। इस दौरान सिराली जा रहे प्रदेश किसान कांग्रेस उपाध्यक्ष अभिजीत शाह नए इन्हें देखकर 108 पर कॉल कर मदद बुलाई। किंतु काफी खून बह जाने के कारण मामले की गंभीरता को देखते हुए उन्होंने तत्काल घायल युवकों को अपने वाहन में बैठाकर सिराली के सरकारी अस्पताल ले जा कर उपचार शुरू कराया। गंभीर रूप से घायल रामटेक निवासी युवक राजा, बैतूल जिले के दामजीपुरा निवासी प्रेमलाल व रामसिंग हैं। श्री शाह ने उन्हें अस्पताल लाने के बाद उनके परिजनों को सूचित किया।

97 Views
What do you think?

Leave a Reply