Skip to content
Sunday, 11 October 2026
हरदा

इस वर्ष 2 महीने का सावन और 13 महीने का होगा साल

2 min read
Text Size:

 

अनोखा तीर, हरदा। इस साल का हिन्दू वर्ष 12 की जगह 13 माह का होगा और अधिकमास, पुरुषोत्तम मास होने के कारण सावन का महीना दो माह का होगा। इस कारण सावन की शुरूआत 4 जुलाई से होगी और इसका समापन 31 अगस्त को होगा। इस बीच पुरुषोत्तम मास 18 जुलाई से 16 अगस्त तक रहेगा। यह संयोग 19 साल बाद बन रहा है। पुरुषोत्तम मास की वजह से इस बार भोलेनाथ की भक्ति के लिए दो सावन मिलेंगे। इस पुरुषोत्तम मास में विष्णु भगवान की भी आराधना होगी। साधु- सन्तों का चातुर्मास भी अधिकमास की वजह से 120 की जगह 147 दिनों का होगा। चातुर्मास में सभी साधु-संत नर्मदा किनारे विशेष आराधना करते हैं। नर्मदा तट पर साधु-सन्तों के आश्रमों में व उनके अनुयायियों ने इसके लिए तैयारियां तेज कर दी हैं। इस बार इष्ट देव भोलेनाथ के भक्तों को उनकी कृपा पाने के लिए एक नहीं बल्कि दो महीने का मौका मिलेगा। मान्यता है कि सावन के सोमवार का दिन भगवान भोलेनाथ को और भी ज्यादा प्रिय है। इस साल सावन में 8 सोमवार होने वाले हैं। इसलिए भक्तों को भगवान भोलेनाथ की कृपा पाने का अधिक अवसर होगा।

गृहप्रवेश, मुंडन, विवाह नहीं होंगे

इस बार चातुर्मास 5 महीने का होगा, जो आमतौर पर चार महीने का होता है। क्षेत्र के ज्योतिषाचार्यों के अनुसार चातुर्मास में भगवान विष्णु पूरे चार माह के लिए योग निद्रा में होते हैं। इस साल भगवान विष्णु 5 महीने तक योगनिद्रा में रहेंगे। इस दौरान गृह प्रवेश, मुंडन, विवाह, जनेऊ संस्कार आदि जैसे शुभ- मांगलिक कार्य नहीं होंगे। चातुर्मास का आरंभ 29 जून को देवशयनी एकादशी के दिन होगा। इसका समापन 23 नवंबर को होगा।

363 Views
What do you think?

Leave a Reply