Skip to content
Sunday, 1 November 2026
भोपाल

धर्मांतरण के कुचक्र को कामयाब नहीं होने देंगे

1 min read
Text Size:

मुख्यमंत्री  शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि प्रदेश में कुछ जगह धर्मांतरण के कुचक्र चल रहे हैं। हम इन्हें कामयाब नहीं होने देंगे, पूरे प्रदेश में जाँच के निर्देश दिए गए हैं। शिक्षण संस्थाओं में चल रही संदिग्ध गतिविधियों को चेक किया जाएगा। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से चर्चा में यह बात कही।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि दमोह की गंभीर घटना पर रिपोर्ट आ रही है। दो बेटियों ने बयान दिए हैं, उन्हें बाध्य किया गया है। यह बहुत गंभीर मामला है, प्रकरण में एफ.आई.आर होगी और कठोरतम कार्रवाई की जाएगी। भोले-भाले मासूम बच्चे जिन्हें समझ ही नहीं है, उन्हें पढ़ाई के लिए बुलाकर यदि इस ढंग का प्रयत्न किया जाता है, तो हम किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं करेंगे। जिनके ऐसे इरादे हैं वे कठोरतम दंड पाएंगे।

102 Views
What do you think?

Leave a Reply