Skip to content
Sunday, 11 October 2026
हरदा

पर्यावरण जागरुकता पखवाड़ा मनाया

2 min read
Text Size:

 

अनोखा तीर, हरदा। राज्य शिक्षा केन्द्र निर्देशनुसार डीएलएड के प्रशिक्षणार्थियों के लिए 29 मई से 5 जून तक मिशन लाईफ से संबंधित गतिविधियां आयोजित की गई। जिसके तहत जीवन प्रश्नोत्तरी, पर्यावरण संरक्षण में व्यक्तिगत परिवर्तन का योगदान विषय पर निबंध लेखन, चित्रकला प्रतियोगिता में सिंगल यूज प्लास्टिक, जल संरक्षण, पर्यावरण की सुरक्षा, नर्सरी एवं पर्यावरण भ्रमण के साथ नाटक पर्यावरण जीवन विषय में लघु नाटिका , लघु नाटिका में ऊर्जा संरक्षण, जल संरक्षण, सिंगल यूज प्लास्टिक, स्वास्थ्य जीवन शैली पर संक्षिप्त में नाटक किया गया। इस पखवाड़े का समापन 5 जून विश्व पर्यावरण दिवस पर कार्यक्रम आयोजित कर गतिविधियों में सर्वश्रेष्ठ स्थान प्राप्त करने वालों को प्रमाण पत्र, ट्राफी देकर सम्मानित किया गया। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर विशेष कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जिला रोजगार कार्यालय से लक्ष्मण सिटोले, कार्यक्रम की अध्यक्षता डाइट प्राचार्य मनोज जैन द्वारा की गई। पर्यावरण दिवस पर जीवन व्यवहारिकता पर सभी ने शपथ ग्रहण की गई। जिला रोजगार अधिकारी लक्ष्मण सिंह सिटोले द्वारा विभागीय योजनाओं के साथ कृषि एवं उद्यानिकी के क्षेत्र में जैविकता के परिवर्तनों पर अपने विचार रखे। पर्यावरण से जुड़ी विभिन्न गतिविधियों को सफलतापूर्वक क्रियान्वयन व सफल संचालन शिक्षक मीरा शर्मा, संजय वर्मा, जितेन्द्र पटेल द्वारा किया गया। विभिन्न गतिविधियों में प्रथम, द्वितीय स्थान प्राप्त करने में डीएलएड अध्ययनरत प्रशिक्षणार्थियों में योगिता उईके, योगेश कुमार, महक, रविप्रताप, निहारिका, सुंगधी, श्रृद्धा, काजल आदि है। कार्यक्रम के अंत में जलवायु परिवर्तन, पर्यावरण में प्रदूषण के कारण रोकने के उपाय और पर्यावरण संतुलन में पक्षियों और जंगली जानवरों के महत्व पर पोस्टर प्रदर्शनी लगाकर योगेश कुमार द्वारा जानकारी दी गई। कार्यक्रम का समापन पर पौधरोपण कर किया गया। अंत में छात्र राकेश वर्मा द्वारा सभी का आभार व्यक्त किया।

140 Views
What do you think?

Leave a Reply