Skip to content
Sunday, 11 October 2026
यह बात गलत है हरदा

यह बात गलत है….

2 min read
Text Size:

आप जो यह तस्वीर देख रहे हैं, वह शहर के मध्य से गुजरे नेशनल हाइवे 59 पर अन्नापुरा स्कूल के सामने का दृश्य है। जो शहर का मुख्य मार्ग भी कहलाता है। यहां हर रोज छोटे-मोटे जाम की स्थिति निर्मित होती रहती है। जिसका मुख्य कारण बीच शहर में से भारी वाहनों की आवाजाही अब भी बरकरार है। इनमें बड़े-बड़े ट्राले भी शुमार हैं। जिनकी वजह से शहरी सीमा में एक नही बल्कि तीन से चार जगह ट्राफिक व्यवस्था फेल हो जाती है। जिसका खामियाजा आम जनता को भुगतना पड़ता है। कुछ ऐसा ही हाल मंगलवार को देखने को मिला। जब, दो बड़े वाहन आमने-सामने से क्रास होते समय बुरी तरह उलझ गए। जिसके चलते दोनों तरफ वाहनों के पहिये थम गये। साथ ही अन्य वाहन भी जाम में फंस गये। जिस वजह से हाइवे पर प्रेशर हार्न गूंजते रहे। हालांकि कुछ देर बाद जाम खुल गया और आवागमन बहाल हो गया। किंतु ये सवाल जरूर उठा कि हर रोज की समस्या से आखिर कब निजात मिलेगा ? बता दें कि जिले में फोरलेन का काम तेज गति से चल रहा है। इसके बनने के बाद हेवी ट्राफिक स्वत: डायवर्ट हो जाएगा। तभी शहरी क्षेत्र को इस झंझट से छुटकारा मिल सकेगा। इस बारे में नागरिकों ने यातायात व्यवस्था बनायें रखने के लिये यहां ट्राफिक पुलिस की तैनाती पर जोर दिया। कहा कि केवल खास अवसर तथा अफसरों की आवा-जाही दौरान यहां तैनाती दिखाई पड़ती है। जिस पर ध्यान दिए जाने की आवश्यकता है। क्योंकि इन कमियों की वजह से लोगों के बोल फूटना लाजमी है, कि यह बात गलत है।

108 Views
What do you think?

Leave a Reply