Skip to content
Sunday, 11 October 2026
हरदा

सीसी रोड की दो पट्टियों में गैप, हो रही दुर्घटना, जयसं ने गैप भरने की मांग की

1 min read
Text Size:

 

अनोखा तीर, हरदा। शासन द्वारा मुख्य मार्गों पर दो पट्टियों में बनवाई जा रही सीसी रोड पर छोटे दोपहिया वाहन आए दिन दुर्घटनाग्रस्त हो रहे हैं। इनकी दोनों पट्टियों के बीच वाहनों के पहिए फंसना आम है। इस समस्या को देखते हुए आदिवासी युवा संगठन जयसं की जिला इकाई ने हरदा जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंपा है। इसमें जयस ने सिराली-चारूवा सीसी रोड में सुधार की मांग की है। संगठन ने बताया कि शासन द्वारा सिराली से चारुवा मार्ग आरसीसी मार्ग बनवाया है। यह दो अलग-अलग पट्टियों में बना है। इस कारण दोनों पट्टियों के बीच में लंबा गैप है। इसमें आएदिन दुपहिया वाहन के टायर फंस जाते हैं और दुर्घटनाएं हो रही है। इन गैपों को शीघ्र डामर मटेरियल से नहीं भरा गया तो किसी दिन बड़ी दुर्घटना होने की आशंका है। इसलिए प्रशासन द्वारा इसे भरवाया जाए।

119 Views
What do you think?

Leave a Reply