Skip to content
Sunday, 11 October 2026
हरदा

पुलिस की पैदल गश्त, जाना हाल

1 min read
Text Size:

 

अनोखा तीर, हरदा। कानून व्यवस्था की दृष्टि से सोमवार को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजेश्वरी महोबिया के नेतृत्व में सिटी एवं सिविल लाइन पुलिस के साथ-साथ ट्राफिक पुलिस बल शहर में पैदल निकला। इस दौरान बड़ी संख्या में पुलिस अधिकारी एवं जवान मौजद रहे। जिन्होंनें सबसे पहले शहर के नया बस स्टैंड क्षेत्र का रूख किया। जहां बेतरतीब तरीके से खड़े वाहनों को देखकर संबंधित को फटकार लगाई। गश्त दौरान आसपास रहने वाली महिलाओं ने असमाजिक तत्वों की शिकायत की। कहा कि नशेड़ी देर रात तक हो-हंगामा तथा बॉटल फोड़ने की घटना को अंजाम देते हैं। जिससे महिलाओं में खासकर बच्चों में भय का माहौल रहता है। उन्होंने यह भी बताया कि आवारा तत्वों के कारण कुछ परिवार अपना मकान बेचकर यहां से चले गए हंै। महिलाओं की समस्या सुनने के बाद एसएसपी ने सिटी कोतवाली टीआई अनिल राठौर को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश प्रदान किए। वहीं बस स्टैंड क्षेत्र में चोकी स्थापित करने का संकेत दिया है। यहां से पुलिस गश्त अन्य इलाकों में भी पहुंची। प्राप्त जानकारी के अनुसार शहर में आवारा तत्वों को कानून का आभास कराने तथा यातायात व्यवस्था को लेकर यह गश्त निकाली गई।

80 Views
What do you think?

Leave a Reply