Skip to content
Sunday, 11 October 2026
हरदा

पहलवानों के समर्थन में उतरा जाट महासभा

1 min read
Text Size:

 

अनोखा तीर, हरदा। अखिल भारतीय जाट महासभा के बैनर तले जाट समाज के युवाओं ने महामहिम राष्ट्रपति के नाम संबोधित एक ज्ञापन कलेक्ट्रेट कार्यालय पहुंचकर दिया है। जिसके माध्यम से यौन शोषण के आरोपों से घिरे सांसद बृजभूषण सिंह की गिरफ्तारी की मांग को बल दिया। इस मौके पर बड़ी संख्या में युवा मौजद रहे। महासभा के जिलाध्यक्ष धर्मेन्द्र जाजड़ा ने कहा कि मामला गंभीर है। ऐसे में सरकार को चाहिये कि कार्रवाई को रफ्तार मिले, ताकि देश के खिलाड़ियों को न्याय मिल सके। उन्होंनें यह भी कहा कि कार्रवाई में लेटलतीफी होने पर जाट समाज आंदोलन की राह अपनाएगा। इस दौरान चरणबद्ध आंदोलन तथा प्रदेशभर में चक्काजाम करने का अल्टीमेटम भी दिया है। इस दौरान राष्ट्रीय जाट तेजवीर सेना के अध्यक्ष रामनिवास धासल, नर्मदा क्षेत्रीय जाट समाज के अध्यक्ष शिव पटेल, राजू रिणवा, संतोष पटेल, रामनिवास बाष्ट, बलराम खोजा, सुदीप बेड़ा, नारायण सियाग, केदार सिरोही, दीपक सारण, सुनील गोल्या और मुकेश कलवानिया सहित अन्य सदस्य उपस्थित थे।

82 Views
What do you think?

Leave a Reply